Anjali Arora Video: 'रामलीला' के गाने पर अंजलि ने किया डांस

इन दिनों सोशल मीडिया पर अंजली के तमाम पुराने वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। एल्विश यादव से नाम जुड़ने के बाद अंजलि अरोरा (Anjali Arora) हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। अंजलि का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। अंजलि अरोड़ा के 'राम चाहे लीला' गाने वीडियो पर अब तक साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में अंजलि अरोड़ा ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के गाने 'राम चाहे लीला' गाने पर ठुमके लगाए हैं। अंजली अरोरा के इस वीडियो पर जैसे ही एल्विश यादव के फैंस की नजर पड़ी है, वैसे ही लोग खूब मजे लेने लगे हैं।

दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने इस वीडियो में हूबहू प्रियंका चोपड़ा जैसी ही ड्रेस पहनी हुई है। बता दें कि लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा अपने फैंस के साथ अक्सर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंजलि अरोड़ा के ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। सामने आए अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर भी फैंस लगातार कमेंट की बरसात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपका जवाब नहीं...प्रियंका से भी दो कदम आगे।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'एल्विश भाई लाइक कर दो।' हालांकि तमाम लोग अंजलि अरोड़ा की जमकर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

आपको ये भी बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में अंजलि ने एक से एक चौंकाने वाले खुलासे किए थे। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपको अंजलि अरोड़ा का डांस वीडियो कैसा लगा?
संपादक : फैज खान